You are currently viewing आत्मा किन अवस्थाओं को पार करती है ?

आत्मा किन अवस्थाओं को पार करती है ?

क्या आप जानते हैं आत्मा को भी अलग-अलग अवस्थाओं से होकर गुज़रना पड़ता है। जब तक हम जीवित रहते हैं तब तक और फिर मरने से जन्म लेने के बीच तक। है न रहस्यमयी! दरअसल हमारे वेदों व उपनिषदों के अनुसार आत्मा की विभिन्न अवस्थाएं हैं- जागृत, स्वप्न, सुषुप्ति, तुर्या, तुर्यातीत, भगवत चेतना व ब्रह्मी चेतना।
जागृत वह अवस्था है जिसमें मनुष्य क्रियाशील रहता है यानि जागता, चलता-फिरता, बोलता कार्य करता, विद्वत्ता व ख्याति प्राप्त करता है। मनुष्य की प्रवृति ही यही है कि वो सदा इसी अवस्था में रहना चाहता है क्योंकि इसी अवस्था में वो काम, क्रोध, लोभ, मोह में मदमस्त हुआ रहता है। ज़िंदगी का बड़ा भाग व अपनी दिनचर्या का भी ज्यादा समय वो जागृत अवस्था में ही गुज़ारता है।
जागृत अवस्था के बाद दूसरी अवस्था है स्वप्न अवस्था। इस अवस्था में मनुष्य जागृत और निद्रा के बीच के समय आता है या दिन के समय भी जागते हुए भी सपने देखता है वो भी इसी अवस्था में माना जाएगा। क्योंकि ऐसी जागृत अवस्था में लिए गए अनुभव मनुष्य सुप्त अवस्था में स्वप्न के रूप में देखता है। कई ऐसी कल्पनाएं भी होती हैं जिनका सार्थक होना मुश्किल होता है ऐसे में स्वप्न में वही अधूरी ख्वाहिशें चरितार्थ होती नज़र आती हैं। आम लोगों को स्वप्न किसी खूबसूरत फिल्म से कम नहीं लगते। विज्ञान की दृष्टि से देखा जे तो इन्हें रैपीड आई मूवमेंट स्लीप कहा जाता है।
इस अवस्था से अगली अवस्था है सुषुप्ति अवस्था। जिसमें व्यक्ति गहरी निद्रा में विलीन हो जाता है। इसे ही सुषुप्ति अवस्था कहते हैं। इस अवस्था में हमारे साथ-साथ हमारी सभी ज्ञानेंद्रियां व कर्मेंद्रियां भी विश्राम करती हैं।
तुरीय अवस्था आत्मा की चौथी अवस्था होती है। जिसे हम पूर्ण जागृति अवस्था भी कह सकते हैं। यह अवस्था व्यक्ति को विभिन्न प्रयासों द्वारा प्राप्त होती है। ये अवस्था जागृत, स्वप्न, सुषुप्ति आदि चेतनाओं का आधार है। ये वो अवस्था है जब व्यक्ति सभी अवस्थाओं से ऊपर उठकर अध्यात्म की ओर अग्रसर हो जाता है। ये वो अवस्था है जब वो व्यक्ति सासांरिक मोह माया से परे निराकार पारब्रह्म व आलौकिक दुनियां में डूब जाता है। इस अवस्था में पहुंचा व्यक्ति योगी या तपस्वीं नहीं रह जाता वो देवात्मा या सिद्धपुरुष बन जाता है बशर्ते वो देवात्मा अपने मार्ग से न भटके।
तुरीयातीत अवस्था है इससे अगला पड़ाव, ये वो अवस्था है जब कोई व्यक्ति तुरीय अवस्था में स्थाई अनुभव पा लेता है। इसी अवस्था में व्यक्ति सहज समाधि को पा लेता है। जिसमें आंतरिक सभी शक्तियां जाग जाती हैं और आलौकिक शक्ति का आभास हो जाता है। तब व्यक्ति दुनियांदारी, काम, क्रोध, लोभ मोह से परे उठ जाता है। इस अवस्था में व्यक्ति कहीं भी बैठ कर किसी दूसरे स्थान का हाल भी जान सकता है।
अगली अवस्था है भगवत चेतना की अवस्था। इस अवस्था में इस संसार, पूरे ब्राह्मांड में सिर्फ ईश्वर ही ईश्वर नज़र आने लग जाता है। सातवीं अवस्था है ब्राह्मी चेतना। ये चेतना वो अवस्था है जब व्यक्ति के अंदर कमल का पूर्ण रूप से खिल जाता है। जिसमें जीते जी मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है।

संदर्भ- उपनिषद