You are currently viewing Divine Destinations: फरवरी के खुशमिजाज़ मौसम में घूमने के लिहाज़ से ये हैं बेस्ट ट्रैवल डेस्टिनेशंस

Divine Destinations: फरवरी के खुशमिजाज़ मौसम में घूमने के लिहाज़ से ये हैं बेस्ट ट्रैवल डेस्टिनेशंस

भारत एक ऐसा देश है जहां सात कोस में भाषा, संस्कृति और पहनावा बदल जाता है, और ऐसी कितनी ही संस्कृतियों व इनके इतिहास को समेटे खड़ी कितनी ही ऐसी अदभुत धरोहर हैं जिन्हें देखकर भारत की असीम गरिमा, शौर्य व इतिहास का अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि सच में हम कितनी महान विरासत से संबंध रखते हैं। भारत में घूमने लायक इतने सारे डेस्टिनेशंस हैं जो अपनी अलग खासियत की वजह से मशहूर हैं। फरवरी एक ऐसा महीना है जब मौसम अपने अलग-अलग रंग बिखेरता है कभी ठंडा, कभी रुपहली धूप लिए, तो कभी मिट्टी की सोंधी-सोंधी खुशबू बिखेरता। ऐसे में कई ऐसे हिलस्टेशन, वाइल्डलाइफ सेंचुरी, किले आदि डेस्टिनेशंस हैं जहां आप जाकर न सिर्फ बहुत सारी चीज़ें देख सकते हैं बल्कि दो से तीन दिन की छुट्टियां भी इन जगहों पर घूमने के लिए काफी होती हैं। तो आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ शानदार जगहों के बारे में…

अगर आगरा नहीं देखा तो क्या देखा ?, उत्तर प्रदेश

taj-machal-3645316_640

इन दिनों मौसम ज़रा खुशमिजाज़ है तो ऐसे में वीकेंड के लिए आगरा अच्छा ऑप्शन है जहां दिल्ली से यमुना एक्सप्रेस-वे के जरिए एक दिन में घूमकर आ सकते हैं। यहां फरवरी महीने में ताज महोत्सव भी आयोजित होता है। आगरा में ताजमहल और इसके आसपास कई दूसरी घूमने वाली जगहें भी हैं। ताजमहल की वास्तुकला को दुनिया में सबसे नायाब मना जाता है। तभी तो इसका नाम सेत अजूबों में से एक हैं। इसके अलावा मेहताब बाग जा सकते हैं। इस बाग की कल्पना ताजमहल से पहले की गई थी। यह उन जगहों में से एक है जहां से ताजमहल का नज़ारा देखा जा सकता है। आप फतेहपुर सीकरी भी जा सकते हैं, जो आगरा से लगभग 40 किमी की दूरी पर स्थित है। इस शहर को यूनेस्को द्वारा विश्व विरासत स्थल का दर्जा दिया गया है।

 राजपुताना गौरव का प्रतीक नीमराणा, राजस्थान

157522_Viator_Shutterstock_117296

यहां का नीमराणा फोर्ट पैलेस काफी लोकप्रिय है। यह देश के प्राचीनतम हेरिटेज रिजॉर्ट्स में से एक है। यह भव्य किला बाहर से देखने में तो मनमोहक है ही, किले के अंदर से बाहर का नज़ारा उससे भी कहीं अधिक आकर्षक है।राजस्थान के अलवर जिले में स्थित नीमराणा वीकेंड गेटवे की तरह है। अरावली रेंज में स्थित नीमराणा ऐतिहासिक फोर्ट के साथ-साथ खूबसूरत लेक, वैली और वाइल्डलाइफ के लिए भी मशहूर है। यह दिल्ली से करीब 122 किमी की दूरी पर दिल्ली-जयपुर हाइवे पर स्थित है। यह किला तीन एकड़ इलाके में पहाड़ी को काटकर बनाया गया है। इस तरह महल में नीचे से ऊपर जाना पहाड़ी चढ़ने जैसा ही है। यह काफी कलात्मक है। ज्यादातर कमरों की अपनी अलग बॉलकनी है, जो आसपास की प्रकृति का पूरा नजारा देती है। इसके आसपास महल, बाला किला, सरिस्का नेशनल पार्क, कैसरौली आदि भी घूमने वाली जगहें हैं। दिल्ली से अलवर के लिए बस मिलती है। वैसे खुद भी ड्राइव करके नीमराणा तक 3-4 घंटे में पहुंचा जा सकता है।

बर्फ की चादर ओढ़े शिमला, हिमाचल प्रदेश

snowfall-1482667026_835x547

इन दिनों फैमिली के साथ स्नोफॉल के रोमांच में भरपूर खोना चाहते हैं, तो फिर शिमला आपके लिए आइडियल डेस्टिनेशन हो सकता है। यहां का माल रोड खाने-पीने और शॉपिंग के लिए परफेक्ट है। पास ही में खूबसूरत चर्च भी है, जहां जाना न भूलें। अगर आपके पास समय है, तो जाखू मंदिर जरूर जा सकते हैं, यहां हमुमानजी की बड़ी प्रतिमा है। काली बारी मंदिर भी यहां का मुख्य आकर्षण है, यह मंदिर शहर से केंद्र में स्थित है। माल रोड पर फैमिली के साथ पारंपरिक परिधानों में फोटो खिंचवा सकते हैं। चारों तरफ प्रकृति के बेहद खूबसूरत नजारों से घिरे इस जगह पर इस मौसम में बर्फबारी का आनंद लिया जा सकता है लेकिन इन यादों को लंबे समय तक संजो कर रखना चाहेंगे। शिमला दिल्ली से 370 किमी. और चंडीगढ़ से 117 किमी. दूर है। दिल्ली से कालका तक ट्रेन से जाकर कालका से शिमला तक का सफर टॉय ट्रेन से भी तय कर सकते हैं। 103 सुरंगों और हरी-भरी पहाडि़यों से गुजरते हुए इस सफर का मजा लूट सकते है, लेकिन मौसम का मिजाज़ पहले ज़रूर देख लें कि कैसा है कहीं अगर ज्यादा बारिश या लैंडस्लाइड हो रही हो तो कहीं ओर भी जाया जा सकता है।

देवभूमि के देहरादून में बसे हैं माल देवता, उत्तराखंड

india-vishnugad देहरादून

देहरादून लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। देहरादून और इसके आसपास बसी ऐसी कई जगहें हैं जो पर्यटन के लिहाज़ से घूमने लायक हैं। यहां के करीब 18 किमी. की दूरी पर माल देवता है। प्रकृति के गोद में बसा माल देवता का नज़ारा देखते ही बनता है। यहां पहाड़ों से गिरने वाले छोटे-छोटे झरने पर्यटकों को आकर्षित ही नहीं बल्कि उन्हें वहां वक्त गुजारने पर मजबूर कर देते हैं। कहते हैं कि देहरादून आए और माल देवता नहीं गए तो आपने बहुत कुछ मिस कर दिया। नेचर वॉक के अलावा, तमाम तरह के एक्टिविटीज में भी हिस्सा ले सकते हैं। अगर चिडि़यों का चहचहाना पसंद है, तो बर्ड वॉचिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं। यहां की खूबसूरत वादियों में कैंपिंग का मन करे, तो रेंट पर कैंप आसानी से मिल जाते हैं। साथ ही यहां ट्रेकिंग का शौक भी पूरा कर सकते हैं। देहरादून का नजदीकी हवाई अड्डा जौली ग्रांट है, जो शहर से 20 किमी. दूर स्थित है। दिल्ली से दूहरादून के लिए वोल्वो, डीलक्स और उत्तराखंड राज्य परिवहन के बसें भी चलती है। ट्रेन से भी देहरादून जा सकते हैं।

खूबसूरती बिखेरती मोरनी हिल्स, हरियाणा

morni4

हरियाणा स्थित मोरनी एक खूबसूरत जगह है। वीकेंड पर अक्सर यहां पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहता है। यह सिर्फ प्रकृति प्रेमियों को ही नहीं बल्कि एडवेंचर पसंद लोगों को भी आकर्षित करता है। यह जगह बोटिंग, ट्रैकिंग और कैंपिंग के लिए बढ़िया है। शिवालिक की पहाड़ियों पर स्थित पुराना ऐतिहासिक किला और यहां से 9 किमी की दूरी पर स्थित टिक्कर ताल घूमने वाली बहुत ही खूबसूरत जगहें हैं। अगर बच्चों के साथ जा रहे हैं तो यहां एडवेंचर थीम पार्क भी है। यहां पहुंचने के बाद लगेगा मानो भीड़भाड़ की दुनियां से कहीं दूर प्रकृति की गोद में आ गए हैं। मोरनी की सुखना झील भी टूरिस्टों को खूब भाती है। इसके अलावा सैलानी पाइन ट्रैक, रिवर ट्रैक और टीकर ताल ट्रैक में ट्रैकिंग और रिवर वैली में रॉफ्टिंग का मजा भी ले सकते हैं। मोरनी पहुंचने के लिए सबसे निकटतम रेलवे स्टेशन कालका और चंडीगढ़ है जहां से आपको बस और रेल की सुविधा सूट करेगी।

 

मनुस्मृति लखोत्रा