You are currently viewing दिपावली पंच महोत्सव का जाने महत्व, स्वास्थ्य लाभ के लिए भी करें धनतेरस पूजा

दिपावली पंच महोत्सव का जाने महत्व, स्वास्थ्य लाभ के लिए भी करें धनतेरस पूजा

कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस मनाया जाता है। इसी दिन से पंचमहोत्सव की शुरुआत होती है। इस दिन की गई खरीदारी बहुत शुभ मानी जाती है। इस वर्ष सोमवार, 5 नवंबर 2018 को धनतेरस या धनत्रयोदशी का पर्व पड़ रहा है।

धनतेरस-कुबेर-पूजा-मंत्र

क्या हैं मान्यता ?

हिंदू मान्यताओं के अनुसार समुद्र मंथन के दौरान इसी दिन भगवान धनवन्तरि कलश में अमृत लेकर प्रकट हुए थे। इस दिन नये बर्तन और स्वर्ण-चांदी के आभूषण खरीदे जाते है। मान्यता है कि इस दिन आभूषण व बर्तन की खरीददारी से धन में 13 गुना वृद्धि होती है। इस दिन श्री गणेश, मां लक्ष्मी के साथ भगवान कुबेर की भी पूजा की जाती है। ऐसा भी माना जाता है कि धनतेरस के दिन खरीददारी करने से घर से दरिद्रता कोसों दूर चली जाती है व मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इस दिन घर में खरीद कर लाई गई नई वस्तु एकता और खुशहाली का प्रतीक मानी जाती है। साथ ही इस दिन किया गया निवेश भविष्य में शुभ फल देता है और स्वास्थ्य, संतान, एवम् समृद्धि की भी प्राप्ति होती है। इस पर्व को धन्वंतरी जयंती के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि ऐसा माना जाता है कि वे देवताओं के वैद्य थे। आयुर्वेद की परंपरा उन्हीं की देन मानी जाती है इसीलिए धन लाभ के अलावा स्वास्थ्य लाभ के लिए भी धनतेरस की पूजा की जाती है।