You are currently viewing Religion & Astrology: ये लक्षण बताते हैं कि शनिदेव की दृष्टि आपके ऊपर शुभ है या अशुभ !

Religion & Astrology: ये लक्षण बताते हैं कि शनिदेव की दृष्टि आपके ऊपर शुभ है या अशुभ !

धर्म डैस्कः शनि आप पर मेहरबान हैं या नहीं, यदि ये जानना हो तो कुछ लक्षणों से आप जान सकते हैं। शनि के लक्षण बहुत साफ होते हैं, जिसको पहचानना आसान होता है। इन्हें जानने के लिए व्यक्ति के स्वभाव और आदतों पर ध्यान देना होता है, वैसे शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या को लेकर लोग अक्सर भयभीत रहते हैं और भविष्‍य पर पड़ने वाले इसके प्रभाव को लेकर उनके मन में हमेशा आंशका बनी रहती है। शनि से प्रभावित व्‍यक्‍ति दूसरे लोगों की तुलना में अधिक चुनौतीपूर्ण जीवन जीता है लेकिन जुझारू जीवन जीने के बावजूद ये समाज में विशिष्‍ट स्‍थान प्राप्‍त करते हैं। ज्‍योतिष शास्‍त्र के अनुसार ऐसे लोगों को शनि देव की कृपा प्राप्‍त होती है। जीवन में अत्‍यंत कठिनाइयों के बाद भी इन्‍हें सफलता मिल ही जाती है।

हर ग्रह की अपनी विशेषता होती है, कुछ खास लक्षणों से आप ग्रहों का अपने ऊपर असर भी जान सकते हैं।

यदि आपने जानना हो कि आपके ऊपर शनि अशुभ तो नहीं ? तो कुछ ऐसे लक्षण नज़र आएंगे।

  • कदम-कदम पर संघर्ष का सामना करना पड़ता है।
  • व्यक्ति की वाणी और स्वभाव कठोर बन जाता है।
  • बाल रूखे होते हैं।
  • जीवन में किसी बड़ी घटना के बाद बदलाव आता है।
  • एक स्थिति में जीवन में अकेलापन आ जाता है।
  • व्यक्ति गलत कामों में संलग्न हो जाता है।

यदि ये जानना हो तो आपका शनि शुभ है तो कुछ ऐसे लक्षणों से आप समझ पाएंगे।

  • व्यक्ति का शरीर लम्बा और दुबला पतला होता है। बाल घने होते हैं। व्यक्ति में अनुशासन और कर्मठता होती है। आमतौर पर अपने जीवन के मध्य भाग में आध्यात्मिक हो जाता है, कानून, परिवहन तथा अध्यात्म से सम्बन्ध रखता है।
  • कई मामलों में ऐसा भी देखा गया है कि ऐसे लोगों को कम उम्र से ही हड्डियों की परेशनी रहती है। चलने में भी मुश्किल हो सकती है। पैरों में मोच आना या पैर या हाथ की हड्डी टूटना और कमर में दर्द आदि परेशानियों से ये ग्रस्‍त रहते हैं।
  • इन लोगों को परेशानी जितनी बड़ी होती है उतनी दिखती नहीं है। इसका मतलब है कि इनके साथ बहुत बुरा हो जाए तब भी इन्‍हें ज्‍यादा नुकसान नहीं उठाना पड़ता है। ये लोग किसी प्रकार की अंदरूनी चोट के शिकार होते हैं जो जीवनभर इन्‍हें परेशान करती है।
  • जिस व्‍यक्‍ति पर शनि देव की कृपा होती है वह कभी किसी की मदद से आगे नहीं बढ़ता है। इन्‍हें किसी की मदद लेना पसंद नहीं होता है। ये शून्‍य से शुरु करते हैं और अपने बल पर एक खास मुकाम हासिल करते हैं।
  • बाहर से तो ये लोग सामान्‍य दिखते हैं लेकिन अंदर से बिलकुल अकेले होते हैं। सच बात तो ये है कि शनि देव व्‍यक्‍ति को भ्रम की स्थिति से बाहर रखते हैं और इसलिए उसे रिश्‍तों की सच्‍चाईयां पता चल जाती हैं।
  • शनि देव को छल-कपट बिलकुल भी पसंद नहीं है इसलिए ये किसी के साथ कम ही मैत्री संबंध बना पाते हैं और अकेले ही रहते हैं। इनसे प्रभा‍वित व्‍यक्‍ति भी कुछ ऐसा ही होता है। ये लोग आत्‍मज्ञानी होते हैं और एकांतवास में रहना पसंद करते हैं।
  • शनिदेव न्यायप्रिय हैं इसलिए जिनपर नकी शुभ दृष्टि होती है वे खुद तो सही रास्‍ते पर चलते हैं बल्कि दूसरों को भी सही रास्‍ते पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं। इन्‍हें समाजसेवी, सन्‍यासी और समाज सुधारक कहा जा सकता है। इन्‍हें खुद तो न्‍याय पसंद होता ही है साथ ही ये दूसरों को भी ऐसा करने की सलाह देते हैं। इस वजह से समाज में बहुत कम लोगों के साथ ये अपना रिश्‍ता बना पाते हैं।
  • शनि देव की कृपा प्राप्‍त व्‍यक्‍ति को 35 साल की उम्र के बाद कोई बड़ी सफलता मिलने की संभावना होती है। कर्मप्रधान होने के कारण इनकी सफलता में किसी और का योगदान नहीं होता है। ये जो भी करते हैं अपनी मेहनत से करते हैं। कई शनि प्रधान लोग वैराग्‍य की ओर भी आकर्षित रहते हैं।
  • अगर आपमें भी ये लक्षण हैं तो इसका मतलब है कि आपके ऊपर शनि देव की कृपा है। लेकिन शनि देव की कृपा पाने के बाद भी जीवन में संघर्ष और चुनौतियों का सामना करना पड़ता है