You are currently viewing Religion & Astrology: आपकी बुरी आदतों से क्रोधित हो सकते हैं आपके ग्रह, पड़ सकते हैं नकारात्मक प्रभाव, जानिए हमें किन आदतों को सुधारना चाहिए ?

Religion & Astrology: आपकी बुरी आदतों से क्रोधित हो सकते हैं आपके ग्रह, पड़ सकते हैं नकारात्मक प्रभाव, जानिए हमें किन आदतों को सुधारना चाहिए ?

जैसे हमारी अच्छी या बुरी आदतों का हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है, ठीक उसी प्रकार ज्यातिष शास्त्र के नज़रिए से हमारी अच्छी या बुरी आदतों का असर हमारे ग्रहों पर भी पड़ता है। अच्छी आदतें जहां कमज़ोर ग्रहों को अच्छा बना देती है तो वहीं बुरी आदतें उच्च ग्रहों को भी नीच बनाने का काम करती हैं और जो ग्रह पहले से ही कमज़ोर हो उनका और भी अधिक उल्टा प्रभाव हमारे जीवन पर पड़ता है। कई बार ज़िंदगी में लगातार आ रही परेशानियों का कारण हम जान नहीं पाते तो ऐसे में एकबार अपनी आदतों की ओर भी गौर कर लेना चाहिए। आइए जानते हैं ऐसी वो कौन सी आदतें हैं जिन्हें समय रहते हमें सुधार लेना चाहिए और कौन से कामों से प्रभावित होते हैं हमारे ग्रह ?

  • घर का मंदिर कभी गंदा नहीं होना चाहिए। अगर ऐसा होता है तो बृहस्पति ग्रह क्रोधित होते हैं। कोशिश करें कि आपके घर का मंदिर हमेशा साफ-सुथरा रहे।
  • अगर आप रोज सुबह उठकर अपने घर में लगे पौधों को पानी देते हैं तो इसे बुध, शुक्र, सूर्य और चंद्रमा ग्रह मजबूत होकर शुभ फल देते हैं।
  • अगर आप खाना खाने के बाद अपने झूठे बर्तन वहीं छोड़ देते हैं तो चंद्रमा और शनि नाराज होते हैं। ऐसा होने से सफलता में कमी आने लगती है।
  • कभी भी देर रात तक नहीं जागना चाहिए। ऐसा करने से चंद्रमा कभी शुभ फल प्रदान नहीं कर पाता।
  • जब भी आपके घर कोई मेहमान आए तो उसे ठंडा और स्वच्छ पानी अवश्य पिलाएं। ऐसा करने से राहु ग्रह ठीक रहता है और अशुभ नहीं करता।
  • अगर आप रसोई और बाथरूम को गंदा रखते हैं तो मंगल ग्रह का नकारात्मक परिणाम आपके ऊपर पड़ता है। इसलिए रात को सोते समय सबसे पहले रसोई हमेशा साफ करें।
  • कभी भी अपने पैरों को घसीट कर नहीं चलना चाहिए। जो लोग अपना पैर घसीटकर चलते हैं उन लोगों का राहु खराब होता है।
  • बाथरूम में पानी बिखेरना और गंदे कपड़े रखने से चंद्रमा को रुष्ट करता है। ऐसा करने से चंद्रमा कभी शुभ फल नहीं देता। इसलिए बाथरूम हमेशा साफ रहना चाहिए और उसमें पानी को बर्बाद नहीं करना चाहिए।
  • जो लोग घर में घुसते ही अपने चप्पल, मौजें और कपड़े इधर-उधर फेंक देते हैं, उनके जीवन में शत्रुओं की संख्या बढ़ने लगती है। इसलिए हमेशा अपने जूते, चप्पल सुनिश्‍चित स्थान पर ही रहने चाहिए।
  • जो लोग हर समय चीखते और गुस्से में रहते हैं, उनका शनि खराब होता है। शनि के खराब होने से जमीन-जायदाद से जुड़े मसलों में और धन का नुकसान होता है।
  • कमरे का बिस्तर हमेशा फैला रहता है, बिस्तर पर हमेशा सिलवटें पड़ी रहती हैं और साथ ही तकिए भी इधर-उधर गिरे रहते हैं, उन्हें राहु और शनि परेशान करते हैं।

(इस आलेख में दी गई जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं पर आधारित हैं, जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया  गया है।)