You are currently viewing Divine Destinations: आईए देखते हैं हिमालय की वादियों में बसी तानीजुबड़ झील…

Divine Destinations: आईए देखते हैं हिमालय की वादियों में बसी तानीजुबड़ झील…

नारकंडा अपनी अदभुत खूबसूरती के प्रसिद्ध तो है ही लेकिन इस जगह को सेब के बागानों के लिए भी जाना जाता है। ये स्थान हिमाचल में कोटगढ़ से तकरीबन 15 किमी आगे है। शांत, सुंदर और स्वपनील सी ये झील अपनी खूबसूरती से सबको आकर्षित करती है। इस साल मार्च 2018 को मुझे अपनी एक मित्र और उनके परिवार के साथ हिमाचल घूमने का मौका मिला, इसी ट्रिप के दौरान हम लोग नारकंडा, तानीजुबड़ झील भी देखने गए।

IMG_20180424_153730374_HDR

दिखने में बेहद खूबसूरत झील, और इसके आसपास का वातावरण तो जैसे अपने तिलिस्म में जकड़ सा लेता है। झील के चारों ओर पहाड़ और घने जंगल हैं जो कि ज्यादातर समय बर्फ से ही ढके रहते हैं। चारों ओर हरियाली के बीच ये झील पर्यटन के लिहाज़ से काफी मनमोहने वाली जगह है। यहां पर कुछ पल सूकून के बिताने के कई पर्यटक यहां बने रिजोर्ट में भी ठहर सकते हैं।

IMG_20180424_153526130_HDR

इस झील के किनारे एक नाग देवता का मंदिर भी है जिसकी काफी मान्यता है। यहां साल में एक बार मेला भी लगता है। इसमें कोई शक नहीं कि इस झील की सुंदरता और गंभीरता में कई तरह के रहस्य भी छुपे हुए हैं।

IMG_20180424_153422968

तो अगली बार जब हिमाचल घूमने जाएं तो तानीजुबड़ झील ज़रूर देखने जाएं वैसे यहां जाने के लिए सही समय तो अप्रैल का है क्योंकि नवंबर से लेकर मार्च तक ये इलाका बर्फ से ढका रहता है।