You are currently viewing धर्म एवं आस्थाः दान करने से क्या फायदे होते हैं ? जानिए

धर्म एवं आस्थाः दान करने से क्या फायदे होते हैं ? जानिए

धर्म एवं आस्था डेस्कः किसी ज़रूरतमंद को दिया गया दान शुभ फलदायक तो होता ही है साथ ही दान करने से मन को भी शांति मिलती है। दुनियां के सभी धर्मों में दान देना अच्छा माना जाता है वहीं दान से धर्म के मार्ग पर चलना व धर्म का पालन करना भी बहुत महत्व रखता है। कहतें हैं कि दान करने से जीवन की सभी समस्याओं से मुक्ति पाई जा सकती है बशर्ते दान शुभ व पवित्र मन से किसी का भला करने के लिए दिया गया हो। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार दान से ग्रहों के बुरे प्रभाव से मुक्ति पाई जा सकती है लेकिन इसके लिए ज़रूरी है कि अलग-अलग ग्रहों की अलग-अलग वस्तुओं का दान दिया जाना चाहिए।

दान करते समय ध्यान रखने योग्य खास बातें-

हिंदू धर्म में दान के कई प्रकार माने गए हैं जिन्हें विशेष प्रकार से दान किया जाता है जैसे अन्न, वस्त्र, चिकित्सा का दान, भूमि का दान विद्या का दान, सेवा का दान आदि। दान करना हमेशा ही शुभ और कल्याणकारी होता है, लेकिन इसके लिए कुछ बातों का ख्याल जरूर रखना चाहिये-

अन्न का दान करने से जीवन में कभी अन्न का अभाव नहीं होता लेकिन दान हमेशा अपनी इच्छा से करना चाहिए। किसी दबाव में किया गया दान कभी शुभ परिणाम नहीं देता।

दान में जो भी वस्तुएं दी जाएं, वे हमेशा उत्तम श्रेणी की होनी चाहिए या वैसी जैसी हम स्वयं ग्रहण करते हैं छटिया किस्म की वस्तुओं का दान नहीं करना चाहिए। अन्न दान बिना पकाए हुए दें तो अधिक बेहतर होगा।

दान हमेशा उसी व्यक्ति को करें, जो ज़रूरतमंद हो, कुपात्र और संपन्न व्यक्ति को दान करना फलदायी नहीं होता।

अगर दान ब्राह्मण को करना हो तो ये भी ध्यान रखें कि ब्राह्मण सात्विक, सदाचारी एवं भगवान को मानने वाला हो। कुसंस्कारी ब्राह्मण को दिया गया दान निष्फल होता है।

वस्त्रों का दान करने सा आर्थिक स्थिति अच्छी होती है इसलिए उत्तम स्तर के ही वस्त्र दान करें। फटे-पुराने कपड़े दान नहीं करने चाहिए।

यदि आपको अपनी राशि के बुरे ग्रहों को प्रतिकूल करने के लिए दान करना है तो केवल उसी का उपाय करें, अन्य अनुकूल ग्रहों के लिए दान करना आपको संकट में डाल सकता है।

धातुओं का दान विशेष दशाओं में ही करें व सिर्फ उसी व्यक्ति को दें जो आपकी दान की हुई वस्तु का प्रयोग भी करे।

<script async src=”//pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js”></script>
<script>
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({
google_ad_client: “ca-pub-4881153144211866”,
enable_page_level_ads: true
});
</script>

स्वास्थ्य और आयु की समस्या के लिए अन्न और जल का दान करना चाहिए।

रोजगार की प्राप्ति के लिए प्रकाश का दान करना चाहिए (तुलसी के नीचे या मंदिर में दीपक जलाना चाहिए)।

शीघ्र विवाह के लिए सुहाग की वस्तुओं का दान करना चाहिए।

मुकदमे में विजय के लिए मीठी वस्तु (मिठाई) का दान करना चाहिए।

संतान प्राप्ति के लिए वृक्ष लगाएं और नियमित जल दान करें (जल डालें)।

दुर्घटना से रक्षा के लिए काले तिल का दान करना चाहिए।

विशेष- ग्रहों की स्थिति अच्छी करने के लिए दान हमेशा योग्य व अनुभवी ज्योतिष की राय द्वारा ही करें।