You are currently viewing Religion & Faith अगर आपमें ये अच्छी आदतें हैं तो शनिदेव आपसे हैं प्रसन्न…!

Religion & Faith अगर आपमें ये अच्छी आदतें हैं तो शनिदेव आपसे हैं प्रसन्न…!

धर्म एवं आस्था डेस्कः आपकी कुछ अच्छी आदतें आप पर शनिदेव की कृपा बनाए रखने में सहायक सिद्ध होती हैं, क्योंकि शनिदेव हैं न्याय के देवता, अगर आप भी दूसरों के साथ न्याय, अच्छा व्यवहार व दूसरों का सम्मान करते हैं तो शनि देव आप पर सदैव अपनी कृपा दृष्टि बनाएं रखेंगे। ऐसी कौन सी आदते हैं जिनसे मिलती है शनिदेव की कृपा, आइए जानते हैं।

  1. नाखून काटने की आदत- जो लोग समय पर अपने नाखून काटते हैं और उन्हें साफ रखते हैं उन पर होती है शनिदेव की कृपा वहीं अगर आप अपनी इस आदत को छोड़ देते हैं तो आपको शनि की दशा सुधारने के लिए उपाय करने चाहिए।
  2. अपने आपको साफ रखने की आदत- यदि आप रोज़ स्नान करते हैं व स्वच्छ कपड़े पहनते हैं तो शनिदेव आप पर रहेंगे हमेशा मेहरबान।
  3. दान करने की आदत- यदि आप ज़रूरतमंदो की मदद करते हैं हर तीज-त्यौहार पर उन्हें दान करते हैं तो उनपर शनिदेव की हमेशा कृपा बनी रहती है।
  4. गरीबों को काले चने, काले तिल, उड़द दाल और कपड़े दान करते हैं तो शनिदेव सदैव उनका कल्याण करते हैं।
  5. कुत्तों की सेवा करना व उन्हें खाना खिलाना आदि से आप शनिदेव के कोप से बचे रहेंगे।
  6. नेत्रहीन को रास्ता दिखाना, उनकी मदद करने वालों का शनि देव हमेशा सफलता का मार्ग प्रशस्त करते हैं। दिव्यांगो की सहायता करने से भी शनिदेव कल्याण करते हैं, क्योंकि शनिदेव स्वयं एक पैर से शनैः शनैः चलते हैं इसलिए दिव्यांगो की मदद करने की आदत जरूर डालें। कुष्ठ रोगियों की मदद करने से भी पुण्य मिलता है और शनिदेव भी रोगों, कष्टों से बचाते हैं।
  7. शनिदेव की छत्र-छाया पाने के लिए छाता दान करें, इसे भी अपनी आदत में शुमार करें।
  8. सफाई-कर्मियों की मदद करके भी आप भाग्यशाली बन सकते हैं। जो लोग सफाई कर्मियों का सम्मान करते हैं, उनकी आर्थिक मदद करते हैं शनिदेव उनसे प्रसन्न रहते हैं।
  9. जो लोग मजबूर, असहाय, परेशान व मेहनतकश लोगों की मदद करते हैं शनिदेव भी उनकी ज़िंदगी के सारे कष्ट दूर कर देते हैं।
  10. जो लोग बूढ़ें मां-बाप की सेवा, व बुजुर्ग लोगों का आदर व सम्मान करते हैं उनकी सेवा करते हैं शनिदेव भी ऐसे लोगों की हमेशा सहायता करते हैं।
  11. पौधे लगाने से व पीपल व बरगद की पूजा से शनिदेव कृपा बनाए रखते हैं।
  12. भगवान शिव, कृष्ण व हनुमान जी की पूजा करने से, पितरों के श्राद्ध करने से शनिदेव स्वयं रक्षक बन जाते हैं।
  13. जो लोग शराब नहीं पीते व शाकाहार का सेवन करते हैं शनिदेव भी उनका व उनके परिवार का भला करते हैं।
  14. सातमुखी रुद्राक्ष धारण करने से शनिदेव भाग्य के द्वार खोल देते हैं।